Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CJP का बड़ा ऐलान : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा समेत 3 मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी पार्टी देशभर में आंदोलन शुरू करेगी।

CJP का बड़ा ऐलान : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा समेत 3 मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
X

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी पार्टी देशभर में आंदोलन शुरू करेगी।

CJP ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पार्टी का कहना है कि इन मांगों को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

CJP ने रखीं तीन मांगें

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से रखी गई मांगों में -

पहली मांग:

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। पार्टी ने उनके खिलाफ जांच की भी मांग उठाई है।

दूसरी मांग:

पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर रोक लगाने, मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी मांगें रखी हैं। CJP ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट से भी हस्तक्षेप की मांग की है।

तीसरी मांग:

CJP ने चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने वाले 2023 के कानून में बदलाव की मांग की है और नई व्यवस्था में नागरिक समाज की भागीदारी की बात कही है।

48 घंटे बाद देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर तय समय में उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो पार्टी देश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन करेगी। उन्होंने दिल्ली में जंतर-मंतर 2.0 जैसे बड़े प्रदर्शन की भी बात कही। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों में नाराजगी है और उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire