Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bank Holidays: रक्षाबंधन से मिलाद-उन-नबी तक, इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays: मुंबई। इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम, चेक क्लियरेंस या कैश डिपॉजिट करना है? तो खबर ध्यान से पढ़ें। 24 अगस्त से 30 अगस्त वाले इस हफ्ते में देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार 3 से 4 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं।

Bank Holidays: रक्षाबंधन से मिलाद-उन-नबी तक, इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
X

Bank Holidays: मुंबई। इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम, चेक क्लियरेंस या कैश डिपॉजिट करना है? तो खबर ध्यान से पढ़ें। 24 अगस्त से 30 अगस्त वाले इस हफ्ते में देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार 3 से 4 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मिलाद-उन-नबी, ओणम और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण इस हफ्ते शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। घर से निकलने से पहले चेक कर लें कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

इस हफ्ते कहां-कहां और कब बंद रहेंगे बैंक

RBI कैलेंडर के अनुसार, इस हफ्ते राज्यों के हिसाब से छुट्टियां तय की गई हैं:-

25 अगस्त (मंगलवार - मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम): केरल और आंध्र प्रदेश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

26 अगस्त (बुधवार - ईद-ए-मिलाद / थिरुवोनम): दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, केरल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।

28 अगस्त (शुक्रवार - रक्षाबंधन): उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बैंक बंद रहेंगे।

30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

29 अगस्त को महीने का पांचवां शनिवार है, इसलिए इस दिन देश भर के सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire