Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया, आरोपी ने लगा दी पुलिस वाहन से छलांग, हुई मौत, एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी

पुलिस आरोपी को सुबह 3:41 बजे अस्पताल लेकर पहुंची थी। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान नहीं मिले हैं।

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया, आरोपी ने लगा दी पुलिस वाहन से छलांग, हुई मौत, एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी
X

नई दिल्ली: असम के गुवाहाटी में पत्नी रिया तालुकदार की हत्या के आरोपी रामानुज गोस्वामी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच ले जाते समय उसने चलती पुलिस गाड़ी से छलांग लगा दी। वह सड़क किनारे पहाड़ी ढलान पर गिरा और सिर में गंभीर चोट लगी। उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार तड़के हुआ। रामानुज को स्थानीय थाने से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। अचानक उसने वाहन से छलांग लगा दी। गिरने के दौरान उसका सिर किसी मजबूत वस्तु से टकराया। जीएमसीएच के अधीक्षक देवजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपी को सुबह 3:41 बजे अस्पताल लेकर पहुंची थी। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान नहीं मिले हैं।

पत्नी की हत्या का था आरोपी

रामानुज ने पिछले सप्ताह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। पूछताछ में उसने कथित तौर पर पत्नी रिया की हत्या की बात कबूल की थी। पुलिस के मुताबिक, उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने 3 सितंबर को रिया की हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

फ्रिज में मिला था पत्नी का सिर

पुलिस के मुताबिक, रिया का सिर पॉलिथीन बैग में लपेटकर फ्रिज में रखा गया था। घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस जब घर पहुंची तो फर्श पर खून से सना धड़ मिला था। रामानुज और रिया की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था।

आरोपी ने कही थी धमकी वाली बात

पुलिस हिरासत में रामानुज ने कथित तौर पर कहा था कि जेल से बाहर आने के बाद वह पत्नी के ‘शुगर डैडी’ को भी मार देगा। उसने यह भी कहा था कि उसे पत्नी की हत्या का पछतावा नहीं है। पुलिस को उसके किराए के घर से शराब की बोतलें और एक बड़ा चाकू भी मिला था। पड़ोसियों ने दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की बात बताई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire