Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, जानें क्या हैं आरोप
- Rohit banchhor
- 30 Nov, 2025
इस FIR में राहुल और सोनिया के साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।
National Herald Case: नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL को धोखाधड़ी से अपने नियंत्रण में लेने के लिए आपराधिक साजिश रची गई। इस FIR में राहुल और सोनिया के साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।
क्या है आरोप
डोटेक्स कोलकाता की कथित शेल कंपनी बताई जाती है, जिसने Young Indian को 1 करोड़ रुपए दिए थे। आरोप है कि इस लेन-देन की मदद से Young Indian ने कांग्रेस को 50 लाख रुपए देकर करीब 2,000 करोड़ रुपए की संपत्ति वाली AJL पर नियंत्रण पा लिया।
FIR के मुताबिक, आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए आपराधिक साजिश की गई। यह FIR 3 अक्टूबर को ईडी की शिकायत पर दर्ज हुई है। ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की थी। बता दें कि PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी एजेंसी से अनुसूचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है।
कौन-कौन आरोपी
FIR में आरोपी सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य लोग हैं। साथ ही तीन कंपनियों में AJL, Young Indian, Dotex Merchandise Pvt Ltd का नाम शामिल है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : कुरूद-अभनपुर रेल ट्रायल सफल, 113 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
- 2. IndiGo flight Lightning strikes: कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार
- 3. Bollywood Singer Suman Kalyanpur Passes Away: भारतीय सिनेमा की एक और आवाज खामोश, नहीं रही गायिका सुमन कल्याणपुर
- 4. Gujarat: गुजरात के सूरत में ज्वेलरी फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

