Breaking News
:

National Girl Child Day 2025 : बेटियों के सशक्तिकरण का दिन, जानें सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

National Girl Child Day 2025

भारत सरकार द्वारा चलाई गई इन योजनाओं का लाभ उठाकर हम बेटियों के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

National Girl Child Day 2025 : रायपुर। हर साल 24 जनवरी को देश में राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लड़कियों के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना है। भारत सरकार ने 2008 में इस दिवस की शुरुआत की थी, जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तिकरण। इस थीम के तहत बच्चियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है।


National Girl Child Day 2025 : बेटियों के लिए भारत सरकार की योजनाएं-
1. सुकन्या समृद्धि योजना-
माता-पिता अपनी बेटी के भविष्य के लिए इस योजना में निवेश कर सकते हैं। 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए इस योजना में कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष जमा किया जा सकता है। यह योजना 21 साल में मैच्योर होती है और 8.2ः का ब्याज देती है।
2. एलआईसी कन्‍यादान पॉलिसी- 13 से 25 साल के टर्म वाली यह पॉलिसी लड़कियों के विवाह और शिक्षा के लिए लाभकारी है। 22 साल तक प्रीमियम देने के बाद 25 साल पर सम एश्योर्ड, बोनस और फाइनल बोनस के साथ रकम मिलती है। 3. सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप (CBSE)-
CBSE से जुड़ी 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए ₹500 मासिक स्कॉलरशिप दी जाती है। पात्रता के लिए छात्रा ने 10वीं की परीक्षा पास की हो और CBSE से जुड़े स्कूल में नामांकित हो।
4. माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन योजना- इस योजना में 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा के लिए ₹3,000 की प्रोत्साहन राशि सावधि जमा के रूप में दी जाती है। पात्रता- अनुसूचित जाति/जनजाति की लड़कियां और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं, जिन्होंने 8वीं पास की हो। राशि 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने और 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मिलती है।


National Girl Child Day 2025 : लड़कियों के लिए योजनाओं का उद्देश्य-
इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाना, उनकी शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना और समाज में लैंगिक समानता स्थापित करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस हमें यह याद दिलाता है कि बेटियों को समान अवसर और अधिकार देना हमारा कर्तव्य है। भारत सरकार द्वारा चलाई गई इन योजनाओं का लाभ उठाकर हम बेटियों के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us