Create your Account
NASA-ISRO NISAR Mission: इसदिन लॉन्च होगा नासा-इसरो का निसार मिशन, पृथ्वी को स्कैन कर देगा सटीक जानकारी
NASA-ISRO NISAR Mission: नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 30 जुलाई को नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) मिशन के लॉन्च के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि इस उपग्रह को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एफ16 रॉकेट द्वारा शाम 5:40 बजे 743 किलोमीटर ऊंची सन-सिंक्रोनस कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इस मिशन की लागत लगभग 12,500 करोड़ रुपये है।
निसार, इसरो और नासा का पहला संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है, जो हर 12 दिन में पृथ्वी की सतह का उच्च-रिजॉल्यूशन डेटा प्रदान करेगा। यह उपग्रह दिन-रात और हर मौसम में काम करेगा, जिसमें नासा का एल-बैंड और इसरो का एस-बैंड रडार शामिल हैं। यह घने जंगलों के नीचे भी डेटा एकत्र करने में सक्षम है। निसार भूकंप, बर्फ की चादरों में बदलाव, समुद्र स्तर की निगरानी, आपदा प्रबंधन, और मिट्टी की नमी जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जानकारी देगा।
इसरो के अनुसार, निसार का सिंथेटिक अपर्चर रडार (एसएआर) तकनीक 242 किलोमीटर चौड़े क्षेत्र की उच्च-रिजॉल्यूशन तस्वीरें लेगी। यह मिशन वनस्पति, जल संसाधनों, और पर्यावरणीय बदलावों की निगरानी में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। यह दोनों देशों के दशक भर के सहयोग का परिणाम है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Food Poisoning : देशी मशरूम की सब्जी बनी जहर, एक ही परिवार के 8 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, पड़ोसी भी बीमार
- 2. Nokia Phones Launch: नए अंदाज में लौटा Nokia, AI बटन और 1450mAh बैटरी से लैस 4 फीचर फोन पेश, 6 महीने तक मिलेगा मुफ्त स्मार्ट असिस्टेंट
- 3. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन के साथ, देखे लाइव
- 4. UP Cabinet : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले : शाहजहांपुर का जलालाबाद अब कहलाएगा ‘परशुरामपुरी’, स्टार्टअप और डेटा सेंटर नीति को मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

