Breaking News
MP News : उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
Naresh Meena: ‘मैंने सिर्फ पानी पिया…, नरेश मीणा का अनशन जारी, अस्पताल से बड़ा बयान
Naresh Meena: जयपुर: झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवा नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन आठवें दिन भी जारी है। बीती रात तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें अनशन स्थल से उठाकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। इस बीच, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अस्पताल पहुंचकर मीणा से मुलाकात की और उन्हें पानी पिलाया, जिससे अनशन तोड़ने की अफवाहें उड़ीं।
Naresh Meena: नरेश मीणा ने अस्पताल बेड से ही इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ पानी पिया है, मेरा मौन और अन्न त्याग का अनशन जारी है। यह तब तक चलेगा, जब तक सरकार झालावाड़-पिपलोदी हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को पूर्ण न्याय नहीं देगी।" मीणा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर समर्थकों से गांधीवादी तरीके से आंदोलन तेज करने की अपील की। उन्होंने लिखा, "मेरा अनशन चालू है। सरकार मांगे मान ले तो ही समाप्त होगा। शांतिपूर्ण संघर्ष से न्याय पाएं।"
Naresh Meena: यह अनशन झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल में हुए दर्दनाक हादसे से जुड़ा है, जिसमें कई मासूम बच्चों की जान गई। पीड़ित परिवारों ने मुआवजा, नौकरी और सहायता की मांग की, लेकिन उनका आरोप है कि सरकार ने उनकी उपेक्षा की और अपमानित किया। मीणा की मांग है कि परिवारों को उचित मुआवजा मिले।
Naresh Meena: खाचरियावास ने मीणा के संघर्ष को समर्थन देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मासूमों की मौत पर परिवारों को बकरियां देकर अपमानित करना अमानवीय है। सरकार का व्यवहार शर्मनाक है।" अनशन से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और मीणा की सेहत पर सभी निगाहें टिकी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : व्यापारी से दुर्व्यवहार पर गिरी गाज, पोड़ी थाना प्रभारी लाइन अटैच
- 2. Jet Crash : कर्नाटक के विजयपुरा में प्राइवेट जेट क्रैश, पायलट और ट्रेनी गंभीर रूप से घायल
- 3. Russia Social Media Ban: रूस में सोशल मीडिया स्ट्राइक, व्हाट्सएप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित कई प्लेटफॉर्म पूरी तरह बंद, जानिए वजह
- 4. Chinese manjha: चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद राज्य सरकार ने लगाई पूर्ण रोक, उल्लंघन पर हत्या का मुकदमा होगा दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

