Begin typing your search above and press enter to search.
Narayanpur Naxalite encounter: अबूझमाड़ में घिरे नक्सली, 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, इनमें बड़े कैडर के नक्सली भी शामिल
Narayanpur Naxalite encounter: नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह से डीआरजी और संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में अब तक करीब 20 नक्सलियों के

Narayanpur Naxalite encounter: नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह से डीआरजी और संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में अब तक करीब 20 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। नारायणपुर एसपी कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Narayanpur Naxalite encounter: सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस मुठभेड़ में भारी संख्या में नक्सली मारे गए हैं, जिसमें बड़े कैडर के भी नक्सली हैं। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर फ़ोर्स को बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर मुठभेड़ की पुष्टि नहीं हुई है। जवानों के लौटने के बाद पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


