Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Narayanpur Naxal News: ओरछा बाजार में नक्‍सलियों ने किया IED ब्‍लास्‍ट, ग्रामीणों में दहशत फैलाने की कोशिश

Narayanpur Naxal News: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में भारी क्षति के बाद बौखलाए नक्‍सलियों ने नारायणपु

Narayanpur Naxal News: ओरछा बाजार में नक्‍सलियों ने किया IED ब्‍लास्‍ट, ग्रामीणों में दहशत फैलाने की कोशिश
X




नारायणपुर। Narayanpur Naxal News: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में भारी क्षति के बाद बौखलाए नक्‍सलियों ने नारायणपुर में आईइईडी ब्‍लास्‍ट किया है। नक्सलियों ने ओरछा बाजार के पास ग्रामीणों में भय फैलाने के लिए एक आईईडी विस्फोट किया है।



Narayanpur Naxal News: जानकारी के अनुसार विस्फोट के समय आसपास कोई भी सुरक्षा बल का जवान नहीं था। बाजार में खड़ी एक पिकअप को सामान्य क्षति आई है। किसी ग्रामीण या जवान को कोई भी क्षति नहीं हुई है।



Narayanpur Naxal News: चार घंटे की मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर



इससे पहले सुरक्षा बल के जवानों ने मंगलवार सुबह लगभग चार घंटे तक चली मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से छह नक्सली महिलाएं हैं। यह मुठभेड़ जगदलपुर से 140 किमी दूर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमा क्षेत्र में स्थित पुरंगेल गांव के पास जंगल में हुई।



Narayanpur Naxal News:घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ स्वचालित हथियार, एक 303 राइफल, एक 315 बोर बंदूक, 12 व 315 बोर राइफल, बीजीएल (बैरेल ग्रेनेड लांचर) सहित भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं। मारे गए सभी नक्सलियों के पीएलजीए (पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर-दो के सदस्य होने की पुष्टि की गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire