Top
Begin typing your search above and press enter to search.

केंद्रीय गृहमंत्री पदक के लिए 181 पुलिस अधिकारी और जवान के नाम की घोषणा, आईजी अमरेश मिश्रा को भी दक्षता पदक

केंद्रीय गृहमंत्री पदक के लिए 181 पुलिस अधिकारी और जवान के  नाम की घोषणा, आईजी अमरेश मिश्रा को भी दक्षता पदक
X
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस वर्ष के केंद्रीय गृहमंत्री पदक विजेताओं की घोषणा कर दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को सबसे अधिक सम्मानित किया गया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के कुल 181 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं, जो अपने उत्कृष्ट कार्य और सेवा के लिए इस प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित होंगे।

इसमें एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे, एसपी आई के एलेसेला सहित कई निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल हैं। कांकेर में नक्सल मुठभेड़ में अद्वितीय प्रदर्शन करने वाले जवानों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा, एनआईए में अपनी पदस्थापना के दौरान इन्वेस्टिगेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए आईजी अमरेश मिश्रा को भी केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से नवाजा जाएगा। साथ ही, छत्तीसगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी उनके इन्वेस्टिगेशन में असाधारण योगदान के लिए यह पदक दिया जाएगा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire