Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

NAM vs NED : T20 World Cup 2026 में बास डे लीडे की धमाकेदार पारी से जीता नीदरलैंड्स, नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा

NAM vs NED : T20 World Cup 2026 में बास डे लीडे की धमाकेदार पारी से जीता नीदरलैंड्स, नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा
X

NAM vs NED : नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स ने नामीबिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के बाद नीदरलैंड्स ने ना केवल नामीबिया को हराया बल्कि पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को भी पीछे छोड़ दिया।

NAM vs NED : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए। नामीबिया की तरफ से किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया, जबकि निकोल लॉफ्टी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

NAM vs NED : नीदरलैंड्स ने 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में पावरप्ले में 2 विकेट गंवा दिए, लेकिन उसके बाद बस डी लीड ने धमाकेदार बैटिंग की। बस डी लीड ने 48 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए कॉलिन अकरमैन के साथ 70 रन और चौथे विकेट के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ 43 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। नीदरलैंड्स ने यह लक्ष्य 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

NAM vs NED : लोगान वैन वीक नीदरलैंड्स की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

NAM vs NED : नीदरलैंड्स की यह टीम की पहली जीत थी, क्योंकि पहले मैच में उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ नीदरलैंड्स के 2 अंक हो गए और उसने पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर ग्रुप ए में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। पाकिस्तान के भी 2 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण नीदरलैंड्स आगे है। ग्रुप ए में भारत अभी भी टॉप पर बना हुआ है।

NAM vs NED : नामीबिया को अब 12 फरवरी को टीम इंडिया का सामना करना है। वहीं नीदरलैंड्स अपनी जीत के साथ आत्मविश्वास के साथ अगले मैचों के लिए तैयार है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire