Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
नक्शा पायलट परियोजना का एमपी से शुभारंभ, समारोह में शामिल लोगों पर शिवराज-मोहन ने बरसाएं पुष्प
MP News : भोपाल। रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के शहरी सर्वेक्षण नक्शा' पायलट परियोजना का ड्रोन उड़ाकर शुभारंभ किया। दोनों नेताओं ने मंच से आयोजन में शामिल स्थानीय लोगों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मानक संचालक प्रक्रिया (एसओपी) पुस्तिका, नक्शा फ्लायर और कार्यक्रम से जुड़े वीडियो का विमोचन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि यह परियोजना भू-सूचना में सटीकता और भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के लिए शुरू की जा रही है। एक वर्षीय यह राष्ट्रव्यापी पायलेट प्रोजेक्ट आज से प्रारंभ हो गया है।

MP News : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यहां आते समय केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ चंद्रशेखर पम्मासानी कह रहे थे कि इस इलाके में तो हरियाली ही हरियाली दिख रही है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इसी तरह की हरियाली पूरे मध्यप्रदेश में है। और यह हरियाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों के कार्यों से है। 2003 से पहले स्व पटवा जी कुछ साल जनता पार्टी की सरकार का कार्यकाल छोड़ दिया जाए तो बाकी समय कांग्रेस की सरकार थी। काग्रेस सरकार के समय मध्यप्रदेश गरीबी, बिजली की कमी और अव्यवस्था में नबंर वन रहता था।
MP News : 2003 में मध्यप्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा थी। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश का हर क्षेत्र में विकास हुआ। पहले अंधेरा ही अंधेरा पसरा रहता था। अब एमपी में बिजली सरप्लस है। अब तो किसानों को रात में सिंचाई के लिए खेतों में पानी लगाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश सरकार जल्द ही किसानों को दिन में सिंचाई करने के लिए बिजली देगी। भाजपा की सरकारों से मध्यप्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्यों की सरकारें गरीब, युवाओ, महिलाओं व किसानों के कल्याण व आर्थिक विकास के लिए कार्य कर रही है। यह पायलट परियोजना भी किसानों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Census 2027: जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत : जनता को 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
- 2. MP High Court का बड़ा फैसला : दूसरे राज्य के OBC प्रमाण-पत्र पर मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगा आरक्षण
- 3. CG News: NCA कैंप के लिए छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन, इंटरनेशनल लेवल की मिलेगी ट्रेनिंग
- 4. CG Suspend : फर्जी मान्यता और घोटाले पर गिरी गाज, नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

