Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CISF के असिस्टेंट कमाण्डेंट की नायब तहसीलदार पत्नी से ढाई लाख की ठगी...

2 लाख रुपए से अधिक पैसे निकलने का मैसेज आते ही दुबे को आभास हो गया कि उनके साथ ठगी हो गई है।

CISF के असिस्टेंट कमाण्डेंट की नायब तहसीलदार पत्नी से ढाई लाख की ठगी...
X

MP News : भोपाल। राजधानी में ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमाण्डेंट की नायब तहसीलदार पत्नी से क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करीब 2 लाख 64 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। घटना के एक हफ्ते बाद मामले की शिकायत थाने में की गई। शिकायत मिलने पर शाहपुरा पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि अंकित दुबे सीआईएएसएफ में असिस्टेंट कमाण्डेंट हैं। उनकी पोस्टिंग छिंदवाड़ा जिले में हैं। उनकी नायब तहसीलदार पत्नी परिवार के साथ शाहपुरा में रहती हैं।

MP News : गत 31 दिसंबर को उनको परिवार के साथ नए साल की पार्टी के लिए होटल ताज जाना था। उनके पास होटल का संपर्क नंबर नहीं था तो उन्होंने गूगल के जरिए होटल ताज के नंबर की तलाश की। पहले ही नंबर पर उन्हें जो होटल ताज की वेबसाइट दिखी, उसको क्लिक कर उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। जिस व्यक्ति ने कॉल रिसीव कि उसने कहा कि बहुत ही कम टिकट बचे हैं। जल्दी टिकट की बुकिंग करनी होगी। उसने बुकिंग के तरीके के बारे में पूछा तो नायब तहसीलदार ने कहा कि वे क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसों का भुगतान करेंगी।

MP News : उन्होंने भुगतान के लिए पति अंकित दुबे के क्रेडिट कार्ड की डिटेल मोबाइल धारक के साथ शेयर कर दी। युवक ने उनको ओटीपी भेजा, तो वह ओटीपी दुबे के मोबाइल पर पहुंचा। नायब तहसीलदार ने पति को कॉल कर ओटीपी पूछा तथा युवक को बता दिया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड के खाते से 2 लाख 64 हजार रुपए उड़ गए। 2 लाख रुपए से अधिक पैसे निकलने का मैसेज आते ही दुबे को आभास हो गया कि उनके साथ ठगी हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire