Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Nag Panchami 2024 Upay : नाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, साल भर आप पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा...
Nag Panchami 2024 Upay : डेस्क न्यूज। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Nag Panchami 2024 Upay : डेस्क न्यूज। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र में वर्णित नाग पंचमी के पर्व पर कुछ खास उपायों को करने से आर्थिक संपन्नता और खुशहाली मिलती है। यहां कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें नाग पंचमी के दिन करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और साल भर धन की वर्षा होती हैरू
Nag Panchami 2024 Upay : रुद्राभिषेक कराएं-
नाग पंचमी के दिन घर, प्रतिष्ठान या मंदिर में रुद्राभिषेक कराएं। यह बहुत शुभ फलदायी होता है। अगर घर में काल सर्प दोष है तो चांदी या तांबे का सर्प का जोड़ा शिवलिंग पर अर्पण करें।
Nag Panchami 2024 Upay : ईशान कोण में दूध का भोग लगाएं-
अपने घर के ईशान कोण में एक मिट्टी के बर्तन में थोड़ा-सा दूध रखकर नाग देवता को मानसिक भोग लगाएं। थोड़ी देर के बाद इसे बाहर किसी बड़े पेड़ के नीचे रख दें।
Nag Panchami 2024 Upay : शिव परिवार का चित्र लगाएं-
अगर घर में शिव परिवार का चित्र नहीं है तो नाग पंचमी के दिन ईशान कोण में शिव परिवार का चित्र लगाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Nag Panchami 2024 Upay : दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें-
नाग पंचमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें। पूजा के बाद इसे तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन वर्षा होती है।
Nag Panchami 2024 Upay : चांदी का सिक्का तिजोरी में रखें-
चांदी के सिक्के को लाल रंग के धागे से बांधकर तिजोरी में रखें। इस उपाय से बिजनेस में विस्तार और करियर में तरक्की होती है, साथ ही धन में वृद्धि होती है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


