Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
गरियाबंद में रहस्यमयी हादसा, नेशनल हाइवे पर गड्ढे में मिली जली हुई कार, सवारों का कोई पता नहीं...
यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है और पुलिस अभी तक कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है।

CG News : गरियाबंद। जिले में एक रहस्यमयी दुर्घटना सामने आई है, जिसमें नेशनल हाइवे के किनारे एक गहरे गड्ढे में पूरी तरह से जली हुई कार मिली है। कार का दरवाजा बंद था और अंदर कोई सवार नहीं था, जिससे यह हादसा एक पहेली बन गया है। पुलिस इस दुर्घटना की जांच में जुटी है और कार के नंबर के आधार पर सवारों की तलाश कर रही है।
CG News : बता दें कि घटना की जानकारी तब मिली जब राहगीरों ने सुबह-सुबह लावलीहुड कॉलेज के पास खाई में पलटी हुई जली कार देखी। कार का नंबर प्लेट सीजी 13 एजे 9991 है, जो मंजू देवी अग्रवाल के नाम से पंजीकृत है। कार के चारों चक्के ऊपर की ओर थे और यह लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में पाई गई।
CG News : फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ, कौन लोग इसमें सवार थे, और वे हादसे के बाद कहां गए। पुलिस इस मामले को लेकर पशोपेश में है और कार मालिक का पता लगाकर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। हादसे के समय को लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह घटना आधी रात के बाद हुई होगी, जिस कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
CG News : यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है और पुलिस अभी तक कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस रहस्यमयी दुर्घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा हो सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


