Begin typing your search above and press enter to search.
प्रेम संबंध के चलते हत्या: युवती के परिजनों ने किया युवक का अपहरण, जंगल में ले जाकर हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: बिलासपुर के पचपेड़ी क्षेत्र में युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना प्रेम संबंध को लेकर हुई, जिसमें युवती के परिजनों ने नाराज होकर युवक की हत्या कर दी।
रविवार को चिल्हाटी के जंगल में युवक का शव बरामद हुआ था, जहां उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई थी। जानकारी के अनुसार, युवती के परिजनों ने उसे युवक से दूर रखने के लिए उसे एक रिश्तेदार के घर भेजा था। लेकिन मृतक युवक, अपने दोस्त के साथ, युवती से मिलने वहां पहुंच गया था। इस पर युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
पचपेड़ी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


