Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

कोलकाता में टीएमसी नेता पर हत्या की कोशिश, पिस्तौल लॉक होने से बची जान...

इस मामले में स्थानीय सांसद माला रॉय और विधायक जावेद खान ने भी उनसे मुलाकात की और पूरी घटना पर चिंता जताई।

कोलकाता में टीएमसी नेता पर हत्या की कोशिश, पिस्तौल लॉक होने से बची जान...
X
Kolkata News : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता सुशंता गोष पर दिनदहाड़े हत्या की कोशिश की गई। यह घटना उस समय घटित हुई जब वह अपने घर के बाहर सड़क पर बैठे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके पास आकर पिस्तौल तान दी, लेकिन पिस्तौल लॉक हो गई और गोली नहीं चली, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद सुशंता गोष ने बिना देर किए बदमाशों का पीछा किया और एक शूटर को पकड़ लिया।


Kolkata News : बता दें कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोष, जो कोलकाता नगर निगम के वॉर्ड 108 से पार्षद हैं, अपनी दिनचर्या के अनुसार घर के सामने बैठे थे, तभी बाइक पर सवार दो शूटर आए। एक शूटर ने पिस्तौल निकाल कर दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल लॉक हो जाने से गोली नहीं चली। इसके बाद गोष ने शूटर का पीछा किया और उसे पकड़कर बाइक से नीचे खींच लिया।


Kolkata News : शूटर से पूछताछ और खुलासा-
गोष ने शूटर को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की और उससे यह जानने की कोशिश की कि उसे किसने भेजा था। शूटर ने बताया कि उसे किसी पैसे का लालच नहीं दिया गया था, बल्कि उसे सिर्फ फोटो भेजी गई थी और हत्या करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।


Kolkata News : पुलिस जांच और साजिश की संभावना-
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शूटर को बिहार से हायर किया गया था और यह स्थानीय स्तर पर किसी दुश्मनी का परिणाम हो सकता है। पार्षद सुशंता गोष ने बताया कि उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनके खिलाफ ऐसी साजिश रची जा सकती है, क्योंकि वह पिछले 12 वर्षों से पार्षद हैं। इस मामले में स्थानीय सांसद माला रॉय और विधायक जावेद खान ने भी उनसे मुलाकात की और पूरी घटना पर चिंता जताई।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire