Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Municipal Elections : सांसद बृजमोहन से लेकर डिप्टी सीएम तक ने डाले वोट, कहा - सभी नगरीय निकाय में खिलेगा कमल...

प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में कमल खिलेगा।

Municipal Elections : सांसद बृजमोहन से लेकर डिप्टी सीएम तक ने डाले वोट, कहा - सभी नगरीय निकाय में खिलेगा कमल...
X

Municipal Elections : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जोरों पर है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी के साथ मौदहापारा स्थित दुर्गा कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने कमल खिलाने के लिए मतदान किया है। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय में कमल खिलेगा।

Municipal Elections : उन्होंने कहा कि जनता ने दिल्ली में भाजपा को बिठाया है और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनाई है। अब सभी नगरीय निकाय में भाजपा का महापौर होगा और स्थानीय सरकार बनेगी।

Municipal Elections : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया मतदान-
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर वोट डाला और कहा, मतदान हमारा अधिकार होने के साथ-साथ कर्तव्य भी है। अपने नगरीय निकाय को सशक्त बनाने के लिए सभी मतदान अवश्य करें।

Municipal Elections : फॉर कार्नस मल्टीमीडिया के डायरेक्टर ने डाला वोट-
फॉर कार्नस मल्टीमीडिया के डायरेक्टर अमित जैन ने अपनी पत्नी नेहा जैन के साथ शहीद भगत सिंह पूर्व माध्यमिक शाला, पंडरी में मतदान किया। उन्होंने शहर की जनता से भी अपना मतदान करने की अपील की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire