Begin typing your search above and press enter to search.
मुंगेली ब्रेकिंग न्यूज: ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी

मुंगेली: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। पटवारी सुशील जायसवाल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, पटवारी और सीमांकन अधिकारी (आर आई) ने मिलकर एक व्यक्ति से सीमांकन के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पटवारी सुशील जायसवाल को एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
वहीं, आर आई नरेश साहू का नाम भी इस मामले में सामने आया है, हालांकि फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एसीबी की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


