Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Munawar Faruqui : यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया के बाद 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी की हफ्ता वसूली पर एक्शन, इस मामले में एफआईआर

पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या मुनव्वर एक बार फिर अपने बयान पर सफाई देंगे या नहीं।

Munawar Faruqui : यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया के बाद बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी की हफ्ता वसूली पर एक्शन, इस मामले में एफआईआर
X

Munawar Faruqui : नई दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके नए शो 'हफ्ता वसूली' के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। एडवोकेट अमिता सचदेव ने मुनव्वर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, अश्लीलता फैलाने और सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

Munawar Faruqui : शिकायत के अनुसार, मुनव्वर फारूकी का शो 'हफ्ता वसूली', जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है, समाज और युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है। एडवोकेट अमिता सचदेव ने दिल्ली पुलिस को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 196, 299 और 353 के तहत मामला दर्ज करने की अपील की गई है। इसके अलावा, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत भी कार्रवाई करने की मांग की गई है। एडवोकेट अमिता सचदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी शिकायत की कॉपी शेयर करते हुए लिखा कि यदि इस पर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।

Munawar Faruqui : यह पहली बार नहीं है जब मुनव्वर फारूकी विवादों में घिरे हैं। पिछले साल उनके एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में की गई टिप्पणी को लेकर काफी हंगामा हुआ था। उन्होंने कोंकणी समाज पर कुछ ऐसा कहा था जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं और इस बयान के बाद पूरे देश में उनका विरोध हुआ। तब भी मुनव्वर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी थी।

Munawar Faruqui : मुनव्वर फारूकी ने साल 2022 में कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में हिस्सा लिया था और वह इस शो के पहले सीजन के विजेता भी बने। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में भी हिस्सा लिया और वहां भी जीत हासिल की। हालांकि, अब उनके नए शो 'हफ्ता वसूली' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या मुनव्वर एक बार फिर अपने बयान पर सफाई देंगे या नहीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire