Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mumbai Terror Attack: तहव्वुर राणा की रिमांड 12 दिन के लिए बढ़ी, कोर्ट ने मानी NIA की मांग

नई दिल्ली। Mumbai Terror Attack: साल 2008 में हुए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की रिमांड खत्म होने पर NIA ने सोमवार को उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी ने कोर्ट से आतंकी तहव्वुर की रिमांड

Mumbai Terror Attack: तहव्वुर राणा की रिमांड 12 दिन के लिए बढ़ी, कोर्ट ने मानी NIA की मांग
X

नई दिल्ली। Mumbai Terror Attack: साल 2008 में हुए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की रिमांड खत्म होने पर NIA ने सोमवार को उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी ने कोर्ट से आतंकी तहव्वुर की रिमांड को 12 दिन और बढ़ाने की अपील की।

Mumbai Terror Attack: सुनवाई के बाद कोर्ट ने तहव्वुर राणा को 12 दिन के लिए NIA की कस्टडी में भेज दिया। बता दें कि 10 अप्रैल को प्रत्यर्पण के जरिए आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया था। बता दें कि तहव्वुर राणा को अमेरिका के शिकागो में 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था।

Mumbai Terror Attack: भारत लाने के बाद उसे स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह की बेंच के सामने पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे 18 दिनों की NIA कस्टडी में भेज दिया था। जानकारी के मुताबिक, पिछले 18 दिनों से दिल्ली के NIA ऑफिस में आरोपी तहव्वुर राणा से पूछताछ की जा रही है। यह पूछताछ मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

Mumbai Terror Attack: कोर्ट ने खारिज की थी परिवार से बात करने की याचिका

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 24 अप्रैल को आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उसने परिवार से बात करने की मांग की थी। तहव्वुर के वकील ने कोर्ट में दलील दी थी कि एक विदेशी नागरिक होने की वजह से राणा को अपने परिवार से बात करने का अधिकार है। हालांकि NIA ने इसका विरोध किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire