Begin typing your search above and press enter to search.
Mumbai: बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 9 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

Mumbai: मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रविवार को भगदड़ मच गई। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं। बीएमसी की ओर से बताया गया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अत्यधिक भीड़ के चलते यह हादसा हुआ।
Mumbai: नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान यह भगदड़ मची। यह घटना बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी ने बताया कि 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी। घायलों की पहचान हो गई है।
Mumbai: घायलों में शबीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चूमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत सहानी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) शामिल हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


