Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Mumbai Fire News : बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती...

Mumbai Fire News : मुंबई। मुंबई के बोरिवली के पूर्व इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Mumbai Fire News : बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती...
X
Mumbai Fire News : मुंबई। मुंबई के बोरिवली के पूर्व इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना मगाथाने मेट्रो स्टेशन के पास स्थित कनकिया समर्पण टावर में हुई। आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।


Mumbai Fire News : बता दें कि इस आग में महेंद्र शाह नामक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। इसके अलावा, रंजना राजपूत, शिवनी राजपूत और शोभा सावले को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दमकल विभाग की जानकारी के अनुसार आग बिजली की वायरिंग और बिजली के तारों में लगी थी और यह पहली से छठी मंजिल तक ही सीमित रही।


Mumbai Fire News : कनकिया समर्पण टावर 22 मंजिला ऊंची आवासीय इमारत है। फिलहाल बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोग सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग इस घटना की जांच कर रहे हैं और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire