Drug Overdose: मुंबई के नेस्को ग्राउंड में हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए की मौत, एक की हालत गंभीर
Drug Overdose: मुंबई। मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज के कारण दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

Drug Overdose: मुंबई। मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग ओवरडोज के कारण दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना 11 अप्रैल की देर रात की है।
Drug Overdose: जानकारी के अनुसार, इटली के प्रसिद्ध कलाकारों के इस कॉन्सर्ट में करीब 3,000 से 4,000 लोगों की भीड़ मौजूद थी। दक्षिण मुंबई के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज के 15 छात्रों का एक समूह भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था।
Drug Overdose: कार्यक्रम के दौरान अचानक इस समूह के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इनमें 24 वर्षीय युवक और उसकी हमउम्र छात्रा शामिल थे, जो एमबीए के छात्र बताए जा रहे हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
Drug Overdose: पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन छात्रों ने कॉन्सर्ट में शामिल होने से पहले कथित रूप से नशीले पदार्थों का सेवन किया था। ओवरडोज के कारण उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान 12 अप्रैल की सुबह युवक की मौत हो गई, जबकि छात्रा ने सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया। तीसरी छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है।
Drug Overdose: मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मृतकों के दो दोस्त और कार्यक्रम से जुड़े तीन आयोजक शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Drug Overdose:पुलिस यह जांच कर रही है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कार्यक्रम स्थल पर नशीले पदार्थ कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मृतकों के रक्त नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।


