Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mumbai Attacks: 26/11 शहीद कांस्टेबल अंबादास पवार की पत्नी कल्पना पवार बनीं डिप्टी एसपी

Vpb
Mumbai Attacks: 26/11 शहीद कांस्टेबल अंबादास पवार की पत्नी कल्पना पवार बनीं डिप्टी एसपी
X

Mumbai Attacks: मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल अंबादास पवार की पत्नी कल्पना पवार को प्रोबेशनरी डिप्टी एसपी (उप पुलिस अधीक्षक) के पद पर नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय मंगलवार को लिया गया, और नियुक्ति का आदेश स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया। इस नियुक्ति के लिए कल्पना पवार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करेंगी।

Mumbai Attacks: 'पति के नक्शेकदम पर चलकर करूंगी जनसेवा'

कल्पना पवार ने अपनी नियुक्ति पर भावुक होते हुए कहा, 'मेरे पति की तरह मुझे भी अब लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। मेरी नियुक्ति यह साबित करती है कि यह सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं और देश के लिए बलिदान देने वालों की है'।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire