Create your Account
Mukul Roy Passed Away: बंगाल के कद्दावर नेता मुकुल रॉय का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- Pradeep Sharma
- 23 Feb, 2026
कोलकाता। Mukul Roy Passed Away: पूर्व रेल मंत्री और TMC नेता मुकुल रॉय का देर रात कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की।
कोलकाता। Mukul Roy Passed Away: पूर्व रेल मंत्री और TMC नेता मुकुल रॉय का देर रात कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया, उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री 71 वर्षीय मुकुल रॉय पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूर थे।
Mukul Roy Passed Away: TMC के ‘चाणक्य’ और रेल मंत्री के रूप में सफर
मुकुल रॉय को एक समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस में दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता था। वे पार्टी के एक कुशल संगठनात्मक रणनीतिकार थे और 2011 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में वाम मोर्चे के 34 साल के शासन को उखाड़ फेंकने में उनकी भूमिका निर्णायक थी।
Mukul Roy Passed Away: रॉय ने देश के 32वें केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। उन्होंने मार्च 2012 में रेल किराया बढ़ाने के विवाद के बाद दिनेश त्रिवेदी की जगह ली थी। उनका कार्यकाल 20 मार्च 2012 से 21 सितंबर 2012 तक रहा। हालांकि, नारद स्टिंग ऑपरेशन विवाद के बाद पार्टी के भीतर उनका कद घटने लगा और 2017 में उन्हें टीएमसी से निष्कासित कर दिया गया।
Mukul Roy Passed Away: TMC से BJP और फिर घर वापसी
मुकुल रॉय का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। नवंबर 2017 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया और 2020 में वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। उन्होंने 2021 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर जीता था। हालांकि, चुनाव परिणामों के बाद अगस्त 2021 में वे वापस ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए।
Related Posts
More News:
- 1. Instagram ला रहा पेड Plus फीचर, इतने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन, साथ ही कई कंट्रोल टूल्स, स्टोरीज में भी होंगे कई बदलाव
- 2. Raipur City Crime : उरला हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, प्रेमी निकला महिला की हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
- 3. Stock Market Today 1 April: शेयर मार्केट की तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स में 1900 और निफ्टी में 550 अंक से अधिक की उछाल
- 4. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच PM Modi की बैक-टू-बैक बैठकें, नई सप्लाई चेन पर चर्चा, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

