Create your Account
MS Dhoni : हाई कोर्ट से MS धोनी को बड़ा आदेश, जमा करने होंगे 10 लाख रुपये, जाने क्या है मामला
MS Dhoni : नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से जुड़ी एक अहम कानूनी खबर सामने आई है। मद्रास हाई कोर्ट ने उन्हें एक मानहानि मामले में 10 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है। आईपीएल का नया सीजन 26 मार्च से शुरू होने की संभावना है और इसी बीच धोनी नेट्स में अभ्यास करते नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया। लेकिन दूसरी ओर अदालत की कार्यवाही ने उन्हें कानूनी मोर्चे पर भी व्यस्त कर दिया है।
MS Dhoni : क्या है पूरा मामला?
यह मामला साल 2013 से जुड़ा है, जब एक सट्टेबाजी प्रकरण में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी. संपत कुमार ने धोनी का नाम लिया था। इसके बाद धोनी ने उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया। अब इसी केस की सुनवाई के दौरान 11 फरवरी को जस्टिस आर.एन. मंजुला ने अंतरिम आदेश जारी किया। अदालत ने सीडी में मौजूद सामग्री के ट्रांसक्रिप्शन (लिखित रूपांतरण) और अनुवाद की प्रक्रिया के लिए धोनी को 10 लाख रुपये जमा करने को कहा है।
MS Dhoni : क्यों देना होगा यह पैसा?
अदालत के अनुसार, सीडी में दर्ज सामग्री को लिखित रूप में बदलना और उसका अनुवाद करना लंबी और मेहनत भरी प्रक्रिया है। इसमें समय और संसाधन दोनों लगेंगे, इसलिए यह खर्च निर्धारित किया गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया का पूरा खर्च धोनी को ही वहन करना होगा और उन्हें यह राशि 12 मार्च 2026 तक जमा करनी होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जग्गी हत्याकांड मामला : अमित जोगी को हाईकोर्ट का आदेश, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर
- 2. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
- 3. Raja Shivaji : राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज, रितेश देशमुख बने छत्रपति शिवाजी महाराज; संजय दत्त-विद्या बालन की दिखी झलक
- 4. CG Crime : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल से मुखौदा बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

