Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MS Dhoni: रिटायरमेंट पर एमएस Dhoni ने तोड़ी चुप्पी, कहा - IPL 2025 के तुरंत बाद संन्यास...

MS Dhoni: रिटायरमेंट पर एमएस Dhoni ने तोड़ी चुप्पी, कहा - IPL 2025 के तुरंत बाद संन्यास...
X

MS Dhoni: चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने आईपीएल संन्यास की अटकलों पर खुलकर बात की। यह चर्चा तब तेज हुई थी जब चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में धोनी के माता-पिता और पत्नी भी दर्शक दीर्घा में नजर आए थे। उस वक्त फैन्स को लगा कि धोनी शायद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन मैच के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ और यह खबर महज अफवाह साबित हुई।



MS Dhoni: धोनी ने राज शमानी के पॉडकास्ट में फैंस को आश्वस्त किया कि वह आईपीएल 2025 के बाद तुरंत संन्यास नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि वह अपने शरीर को आठ से दस महीने का समय देंगे ताकि यह देख सकें कि 44 साल की उम्र में भी वह खेलने में सक्षम हैं या नहीं। धोनी ने स्पष्ट किया कि उनके करियर का अगला कदम उनकी शारीरिक स्थिति पर निर्भर करेगा। "



MS Dhoni: मेरा शरीर ही फैसला लेगा"

धोनी ने कहा, "नहीं, अभी संन्यास का समय नहीं आया। मैं चीजों को सरल रखता हूँ और एक साल का समय लेता हूँ। अभी मैं 43 साल का हूँ और आईपीएल 2025 के बाद 44 का हो जाऊँगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने होंगे यह समझने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूँ या नहीं। यह फैसला मेरा शरीर करेगा, मैं नहीं।"



MS Dhoni: कोच फ्लेमिंग ने भी नकारा

मैच के बाद सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से भी धोनी के संन्यास पर सवाल हुआ था। उन्होंने कहा, "धोनी से इस बारे में कोई बात नहीं हुई। उनका सफर खत्म करना मेरा काम नहीं। वह अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं बस उनके साथ काम का आनंद ले रहा हूँ। आप लोग ही यह सवाल उठाते हैं, मैं नहीं।"



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire