Breaking News
MP News : उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
Mr. Mint Crypto Scam: मिस्टर मिंट क्रिप्टो घोटाला, मुंबई पुलिस ने मिस्टर मिंट के डायरेक्टर को अंबिकापुर से किया गिरफ्तार
Mr. Mint Crypto Scam: मुंबई। मिस्टर मिंट क्रिप्टो घोटाले में मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर के बलविंदर सिंह उर्फ बल्ली छाबड़ा को गिरफ्तार किया। बलविंदर इस घोटाले के प्रमुख डायरेक्टरों में से एक है। सरगुजा पुलिस के सहयोग से उसे सोमवार को अंबिकापुर में पकड़ा गया और ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया।
Mr. Mint Crypto Scam: बलविंदर अपने दोस्त के जन्मदिन समारोह में शामिल होने अंबिकापुर आया था। उसने पार्टी की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कीं, जिससे पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर दबिश दी। इस घोटाले में करीब 1 करोड़ निवेशकों से अरबों रुपये की ठगी की गई। जांच में खुलासा हुआ कि निवेशकों के पैसे को डॉलर में बदलकर विदेश भेजा गया। इसे देशद्रोह और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों की श्रेणी में रखा गया है।
Mr. Mint Crypto Scam: मिस्टर मिंट ने फर्जी क्रिप्टो टोकन और नकली एक्सचेंज बनाकर निवेशकों को लुभाया। हरभजन सिंह और साइना नेहवाल जैसे सेलिब्रिटीज से प्रचार करवाकर भरोसा जीता। कंपनी ने ‘विडमेट इनफोटेक’ के नाम से फर्जी रजिस्ट्रेशन और SEBI-RBI की फर्जी मंजूरी दिखाई।
Mr. Mint Crypto Scam: जुलाई 2025 में रायपुर और मुंबई पुलिस ने दो अन्य डायरेक्टरों, प्रमोद साहू और राहुल भदोरिया, को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मिस्टर मिंट से संबंधित जानकारी 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम सेल को दें, ताकि जांच तेज हो और घोटाले का नेटवर्क बेनकाब हो।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बिलासपुर एयरपोर्ट को बड़ी सौगात: DGCA ने दी ऑल वेदर ऑपरेशंस की मंजूरी, अब खराब मौसम में भी उड़ेंगे विमान
- 2. Mahashivratri 2026 : धरती से प्रकट हुआ ‘जीवंत’ शिवलिंग, हर साल बढ़ता आकार, अर्धनारीश्वर रूप में होती है पूजा
- 3. MP: इंदौर में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, बोले- संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कर रही है कार्य
- 4. Mainpat Festival: मैनपाट महोत्सव केवल मनोरंजन नहीं, सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता का वैश्विक मंच बनेगा: विष्णुदेव साय, पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ की घोषणा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

