Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

एमपी के मोहन मोह रहे जन का मन, साधारण यात्री बनकर ट्रेन में सवार हुए सीएम

रानी कमलापति स्टेशन पर जब यह सफर पूरा हुआ तो प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने भी खुशियों भरी नजरों से अपने जननेता का साथ खड़े होकर स्वागत किया।

एमपी के मोहन मोह रहे जन का मन, साधारण यात्री बनकर ट्रेन में सवार हुए सीएम
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपने अनोखे अंदाज के लिए खूब चर्चा बटोर रहे हैं। कभी वे भुट्टे खाने के लिए काफिला सड़क किनारे रुकवा लेते हैं.... तो कभी किसी चाय की रेहड़ी वाली से जिद करके खुद चाय बनाने लगते हैं....! व्यस्त दौरे के बीच हादसाग्रस्त किसी साधारण परिवार के लिए भी वे चिंतित दिखाई दे जाते हैं...! नायक बनकर जनता के सीएम डॉ मोहन यादव सर्दी की व्यवस्थाएं देखने रैन बसेरे का चक्कर भी लगाने से गुरेज नहीं करते और कभी कैंसर अस्पताल में आधी रात औचक रूप से पहुंचकर मरीजों की कुशलक्षेम भी जान आते हैं।

MP News : अब मोहन यादव ने एक बार फिर ट्रेन का साधारण यात्री बनकर जनता का मन मोह लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नर्मदापुरम के प्रवास पर थे। शासकीय दौरे से लौटते हुए उन्होंने नर्मदापुरम से भोपाल का सफर सरकारी लवाजमे की बजाए साधारण यात्री के तौर पर करने का ऐलान किया। इंटरसिटी एक्सप्रेस में जब यह यात्रा शुरू हुई तो ट्रेन में मौजूद यात्रियों में आश्चर्य मिश्रित खुशी पसर गई। सीएम डॉ मोहन यादव साधारण यात्री की तरह आमजन के साथ सीट शेयर करते नजर आए।

MP News : इस स्थिति ने लोगों में हौंसला भरा तो कोई अपने मासूम बच्चे को उनके पास लेकर आने की हिम्मत जुटाता दिखाई दिया तो कोई स्टूडेंट उनकी बगल की सीट पर सुकून से आ बैठी। कुछ युवाओं ने अपने नायक के साथ सेल्फी लेने भी हिचकिचाहट महसूस नहीं की। रानी कमलापति स्टेशन पर जब यह सफर पूरा हुआ तो प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने भी खुशियों भरी नजरों से अपने जननेता का साथ खड़े होकर स्वागत किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire