Create your Account
MPPSC 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का फाइनल रिजल्ट जारी, देवांशु शिवहरे ने किया टॉप
MPPSC 2024: भोपाल: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। श्योपुर के देवांशु शिवहरे ने 953 अंकों के साथ डिप्टी कलेक्टर पद पर पहला स्थान हासिल किया है। टॉप 13 में 5 महिलाएं शामिल हैं, जिसमें इंदौर की हर्षिता दवे ने महिलाओं में टॉप और मेरिट में पांचवां स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सागर के ऋषभ अवस्थी (945.50 अंक) और तीसरे स्थान पर अंकित (942 अंक) रहे।
MPPSC 2024: परीक्षा में कुल 1685 अंक निर्धारित थे, और अभी 87% पदों (96 पद) का रिजल्ट जारी किया गया है, जबकि 13% पद होल्ड पर हैं। कुल 110 पदों पर भर्ती होनी थी। हर्षिता दवे, जो साहित्य एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. विकास दवे की बेटी हैं, ने अपने दूसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। देवांशु शिवहरे, जो वर्तमान में गुना में वाणिज्यिक कर निरीक्षक हैं, ने इंदौर और शिवपुरी में रहकर तैयारी की थी। उनके पिता विजयपुर सिविल अस्पताल में नेत्र चिकित्सक सहायक और मां नर्सिंग ऑफिसर हैं।
MPPSC 2024: परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में "Written Exam Result (Main)" लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
MPPSC 2024: टॉप 13 छात्र
1- देवांशु शिवहरे- कुल अंक 953 (1685 अंक में से)
2- ऋषव अवस्थी-945.50 अंक
3- अंकित 942 अंक
4- शुभम - 913 अंक
5- हर्षिता दवे- 893.75 अंक
6- रुचि जाट-891 अंक
7- नम्रता जैन- 890 अंक
8- गिरराज परिहार-859.75 अंक
9- स्वर्णा दिवान-833.75 अंक
10- विक्रमदेव सरयम-765.50 अंक
11- शिवानी सिरमचे-761.50 अंक
12- जतिन ठाकुर- 759.75 अंक
13- हिमांशु सोनी- 716 अंक
Related Posts
More News:
- 1. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
- 2. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
- 3. AUS W vs ENG W T20 WC Final: खिताबी मुकाबले में आमने सामने होगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स में खेला जाएगा फाइनल, जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

