Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Weather : एमपी में मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बदला मिजाज, मार्च की शुरुआत में फिर बरसेंगे बादल

Dev Verma
MP Weather : एमपी में मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से बदला मिजाज, मार्च की शुरुआत में फिर बरसेंगे बादल
X

MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। बीते दो दिनों में 20 से अधिक जिलों में मौसम बिगड़ा, जिससे खासतौर पर गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा है और किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल एक-दो दिन राहत मिल सकती है, लेकिन मार्च की शुरुआत में फिर से बारिश के आसार हैं।

MP Weather : इन जिलों में दिखा असर

मंगलवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, बालाघाट, मंडला, खंडवा, सीहोर, रायसेन, इंदौर, अनूपपुर और डिंडौरी समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे, जिससे फसलों को नुकसान की खबरें सामने आईं।

MP Weather : पिछले 24 घंटों का हाल

श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, जबलपुर, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश दर्ज की गई। शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, मैहर, सीधी और सिंगरौली में ओलावृष्टि की सूचना भी मिली है।

MP Weather : 27 फरवरी से नया सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को फिर प्रभावित करेगा। इसका असर 1 और 2 मार्च को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है।

MP Weather : फरवरी में चौथी बार बदला मौसम

फरवरी महीने में यह चौथी बार है जब प्रदेश में बारिश और ओले गिरे हैं। महीने की शुरुआत में दो बार तेज आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सर्वे कराया। 18 फरवरी के बाद 19 से 21 फरवरी तक तीसरा दौर चला और फिर 23-24 फरवरी को कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।

MP Weather : ठंड में कमी, तापमान में उतार-चढ़ाव

बारिश वाले इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। रात में भी ठंड का असर कम होता दिख रहा है। सोमवार और मंगलवार की रात प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मंदसौर में 10.9 डिग्री, शाजापुर में 11.5 डिग्री, चित्रकूट में 11.7 डिग्री, राजगढ़ में 12 डिग्री, खजुराहो में 12.2 डिग्री और दतिया में 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire