Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Weather : मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी में मिली राहत; 39 जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather : मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी में मिली राहत; 39 जिलों में अलर्ट जारी
X

MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 39 जिलों के लिए तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

MP Weather : ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी

रीवा और आगर-मालवा जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश और आंधी का असर देखा गया। गरज-चमक के साथ बारिश ने दिन का तापमान काफी कम कर दिया है।

MP Weather : अगले चार दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग में अभी भी गर्मी का प्रकोप बना हुआ है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया है।

MP Weather : जनजीवन प्रभावित

तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली व्यवस्था बाधित हुई। किसानों को ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का डर सताने लगा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire