Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Weather News : कल से मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में गर्मी से राहत

कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे गर्मी का सितम जारी है।

MP Weather News : कल से मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में गर्मी से राहत
X

MP Weather News : भोपाल। मध्य प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 15 मई 2025 से बड़ा अपडेट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, नर्मदापुरम सहित कई शहरों में दिन और रात के तापमान में कमी आएगी, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, खजुराहो, ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर जैसे कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे गर्मी का सितम जारी है।

MP Weather News : मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, ट्रफ लाइन, और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है। यह सिस्टम 15 मई से 17 मई तक बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का कारण बनेगा। आईएमडी ने 22 से अधिक जिलों के लिए बारिश और कुछ जिलों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जो गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

MP Weather News : इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट-

मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़। भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, नरसिंहपुर, सतना, रीवा में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा, 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

MP Weather News : गर्मी का सितम जारी-

हालांकि बारिश से कई जिलों में राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। खजुराहो में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और सतना में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, भिंड, और दतिया जैसे जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मई में मध्य प्रदेश में आमतौर पर तापमान 45-48 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार बारिश और आंधी के कारण कई क्षेत्रों में तापमान में कमी देखी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire