Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Weather : अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

MP Weather : अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
X

MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झमाझम बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिसमें सीधी में विशेष रूप से भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले 6 से 7 दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। खासतौर पर 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


MP Weather : ऑरेंज अलर्ट: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।


MP Weather : येलो अलर्ट: भारी से मध्यम बारिश का अनुमान


मौसम विभाग ने विदिशा, रायसेन, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ झंझावात और गरज-चमक की संभावना है। इसके अलावा, भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाहजहांपुर, आगर मालवा, मंदसौर और नीमच जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट है। इन क्षेत्रों में भी हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।


MP Weather : अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी


मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मध्य प्रदेश में बारिश का मौसम बना रहेगा। 25 अगस्त को भी कई हिस्सों में कमोबेश य्यैसा ही मौसम रहने की संभावना है। भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire