Create your Account
MP Weather : मध्य प्रदेश में कोहरे का कहर, 20 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं प्रभावित
MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में घना कोहरा छा गया है, जिसने जनजीवन और यातायात को प्रभावित कर दिया है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर संभाग सहित लगभग 20 जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक सीमित हो गई है। ठंड भी बढ़ गई है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि जबलपुर, कटनी, शहडोल और सिंगरौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे का असर सुबह और देर रात सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहे हैं।
MP Weather : प्रभावित जिले और अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर आदि।
येलो अलर्ट: जबलपुर, कटनी, शहडोल, सिंगरौली आदि।
MP Weather : रेल सेवाओं पर असर
घने कोहरे के कारण उत्तर भारत से आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शताब्दी एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में 30 मिनट से लेकर 8 घंटे तक की देरी दर्ज की गई है। दिल्ली से भोपाल, ग्वालियर और इंदौर आने वाली ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित हैं।
MP Weather : फ्लाइट सेवाओं पर असर
इंदौर से दिल्ली और मुंबई की उड़ानें कोहरे के कारण प्रभावित हो रही हैं। कई फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं या रद्द की जा रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट एयरलाइंस से अवश्य प्राप्त करें।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद के बीच दावोस में हुई वार्ता, पर्यटन और बहु-क्षेत्रीय सहयोग को लेकर बनी सहमति
- 2. Iran Unrest: ईरान में बढ़ती अशांति के बीच MEA की नई एडवाइजरी, नागरिकों से तत्काल देश छोड़ने की अपील
- 3. Raipur City News: रायपुर में दो विदेशी युवती पुलिस हिरासत में, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रुकी, IB की पूछताछ जारी
- 4. CGMSC Scam: मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चौपड़ा को ईडी ने स्पेशल कोर्ट में किया पेश, 23 जनवरी तक ED के रिमांड पर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

