Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Police Constable Recruitment: 7500 आरक्षक पदों के लिए आवेदन 15 सितंबर से शुरू

MP Police Constable Recruitment: 7500 आरक्षक पदों के लिए आवेदन 15 सितंबर से शुरू
X

MP Police Constable Recruitment: भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस आरक्षक के 7500 पदों के लिए भर्ती परीक्षा की घोषणा कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को मध्य प्रदेश पुलिस में सेवा का सुनहरा अवसर मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें


पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 29 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

7500 पदों पर होगी भर्ती


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7500 आरक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश पुलिस बल को और मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire