Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Police Admit Card: MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026, स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Vpb
MP Police Admit Card: MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026, स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X

MP Police Admit Card: भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए स्किल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

679 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 679 पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 184 पद, ओबीसी के लिए 183 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 68 पद, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 108 पद और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 136 पद आरक्षित किए गए हैं।

शारीरिक योग्यता की शर्तें

भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों का पालन करना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा सीना 81 से 86 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और सीना 79 से 84 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों की दृष्टि भी निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और एडमिट कार्ड डाउनलोड

चयन प्रक्रिया में 75 अंकों का बैंड प्लेइंग स्किल टेस्ट और 25 अंकों का इंटरव्यू शामिल होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार iforms.mponline.gov.in पर लॉगिन करें, “Admit Card” विकल्प चुनें और आवश्यक जानकारी भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire