Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर के घास मंडी इलाके में राहुल शर्मा ने उठाया आत्मघाती कदम, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

MP News : युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News : ग्वालियर। शहर के घास मंडी इलाके में एक युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राहुल शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल एक बीजेपी नेता के भाई थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी का है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire