Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : NOC के बदले 4 हजार की रिश्वत, EOW ने सरपंच और पति को रंगेहाथ पकड़ा

दलौदा पंचायत में उज्जैन EOW की कार्रवाई, लोन के लिए NOC जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप; ट्रैप बिछाकर दोनों को 4 हजार रुपये लेते पकड़ा

MP News : NOC के बदले 4 हजार की रिश्वत, EOW ने सरपंच और पति को रंगेहाथ पकड़ा
X

MP News : मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ उज्जैन EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। दलौदा पंचायत में टीम ने कार्रवाई करते हुए सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास को कथित तौर पर 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक, फरियादी विक्रम सिंह को पंचायत क्षेत्र से लोन स्वीकृत कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की जरूरत थी। इसी सिलसिले में उन्होंने पंचायत की सरपंच और उनके पति से संपर्क किया था। आरोप है कि NOC जारी करने के एवज में 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायत मिलने के बाद EOW ने पहले मामले का सत्यापन किया और इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की कार्रवाई की। योजना के मुताबिक जैसे ही फरियादी ने रिश्वत की रकम आरोपियों को दी, EOW की टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद EOW ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire