Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : डोडा चूरा तस्करी केस में नया मोड़: फरार पायलट कार चालक का पेड़ से लटका मिला शव, सड़क हादसे से जुड़ा था मामला

MP News : डोडा चूरा तस्करी केस में नया मोड़: फरार पायलट कार चालक का पेड़ से लटका मिला शव, सड़क हादसे से जुड़ा था मामला
X

MP News : गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में करोड़ों रुपये की डोडा चूरा तस्करी से जुड़े मामले में नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई के बाद फरार चल रहे राजस्थान के कोटा निवासी असलम खान का शव रविवार को पगारा रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पुलिस अब पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नारकोटिक्स विभाग ने मावन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 25 से 30 क्विंटल डोडा चूरा से भरा एक ट्रक जब्त किया था। जांच में सामने आया कि असलम खान उस कार को चला रहा था, जो कथित तौर पर ट्रक की पायलटिंग कर रही थी। कार्रवाई के दौरान ट्रक और कार सवार मौके से भागने लगे, जिसमें ट्रक चालक और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि असलम फरार हो गया था।

भागने के दौरान असलम की तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में गणेशखेड़ा निवासी कल्लू बरेला और उनकी पत्नी पिंकी बरेला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, बाइक पर सवार उनका तीन वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया।

रविवार को असलम खान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजन भी कोटा से गुना पहुंच चुके हैं।

फिलहाल पुलिस इस मामले को केवल आत्महत्या मानकर नहीं चल रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं तस्करी से जुड़े राज छिपाने के लिए किसी साजिश के तहत उसकी हत्या तो नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire