Begin typing your search above and press enter to search.
MP News : घर से निकले चार मासूम भाइयों की खेत के कुएं में मिली लाश, गांव में पसरा मातम
अशोकनगर के चंदेरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से चारों भाइयों की मौत; पुलिस जांच में जुटी

MP News : अशोकनगर। चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में सोमवार को दर्दनाक हादसे से सनसनी फैल गई। घर से निकले चार सगे मासूम भाइयों के शव खेत में बने कुएं से बरामद किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चारों की मौत पानी में डूबने से हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही चंदेरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुएं से चारों बच्चों के शव बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल चंदेरी पहुंचाया, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बच्चे कुएं तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


