Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- सरकारी स्कूलों की सफलता शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि कहा जाता है कि “जहां गुरुर समाप्त होता है, वहीं गुरु की प्राप्ति होती है।” एक सच्चा शिक्षक वही होता है, जो अपने विद्यार्थियों को आगे बढ़ते देखकर सबसे अधिक प्रसन्न होता है।

MP News : शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश, बोले- सरकारी स्कूलों की सफलता शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण
X

भोपाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि कहा जाता है कि “जहां गुरुर समाप्त होता है, वहीं गुरु की प्राप्ति होती है।” एक सच्चा शिक्षक वही होता है, जो अपने विद्यार्थियों को आगे बढ़ते देखकर सबसे अधिक प्रसन्न होता है।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मेरिट में शानदार प्रदर्शन

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अपने परिश्रम और समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की मजबूत उपस्थिति इसका प्रमाण है। प्रदेश की मेरिट सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में बड़ी संख्या सरकारी विद्यालयों से आने वाले छात्रों की होती है, जो शिक्षकों की मेहनत और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार नए प्रयास कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें और शिक्षक भी सम्मान एवं सुविधाओं के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य स्कूलों की कक्षाओं में तैयार होता है और उन कक्षाओं में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षकों के हितों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

TET परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

सीएम मोहन यादव ने बताया कि शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली TET परीक्षा अब ऑफलाइन माध्यम से भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों की सुविधा और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि मध्यप्रदेश में ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार की जाए, जहां शिक्षक सशक्त हों और विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

शिक्षकों के योगदान को किया नमन

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों का योगदान किसी भी समाज की प्रगति की नींव होता है। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से ही आने वाली पीढ़ियां देश के विकास में योगदान देती हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire