Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात की देवभूमि द्वारका पहुंचकर भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी कामना
X

CM Mohan Yadav Dwarkadhish Temple Darshan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात की देवभूमि द्वारका पहुंचकर भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। जन्माष्टमी पर्व से पहले मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव डॉ. इलैया राजा टी. समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए देश में तेजी से बढ़ रहे धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को लेकर अपनी बात रखी।

महाकाल लोक के बाद उज्जैन में बढ़ा श्रद्धालुओं का आगमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में धार्मिक पर्यटन का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

सीएम ने बताया कि महाकाल लोक के विकास के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 20 गुना तक बढ़ी है और वर्तमान में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास से वाराणसी में भी धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है।

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश के दर्शन को बताया सौभाग्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वारकाधीश मंदिर सनातन संस्कृति के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है और यह आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार धामों में से एक है। जन्माष्टमी से पहले भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले वह सोमनाथ धाम भी जा चुके हैं और अब द्वारका पहुंचकर मंदिर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं।

MP में धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई जा रही सुविधाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश के प्रमुख मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हो, श्रद्धालुओं को बेहतर आवास, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके लिए सड़क, परिवहन और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

भारतीय संस्कृति के गौरव को आगे बढ़ाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। धार्मिक पर्यटन के विकास से न सिर्फ आस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire