Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : सीसी रोड निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, 5 घायल

ग्राम पंचायत पीलूखेड़ी में सीसी रोड निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, पांच घायल; घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया

MP News : सीसी रोड निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, 5 घायल
X

MP News : नरसिंहगढ़। ग्राम पंचायत पीलूखेड़ी में सीसी रोड निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कुरावर पुलिस, नायब तहसीलदार और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire