Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST अधीक्षक 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठिकानों से 72.50 लाख रुपये कैश बरामद

स्क्रैप कारोबारी से हर महीने रिश्वत मांगने का आरोप, भोपाल और कानपुर में छापेमारी के दौरान नकदी व संपत्ति के दस्तावेज बरामद।

MP News : CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST अधीक्षक 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठिकानों से 72.50 लाख रुपये कैश बरामद
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CGST के एक अधीक्षक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक स्क्रैप कारोबारी से उसके व्यापार में बाधा नहीं डालने और उसकी गाड़ियों को नहीं रोकने के बदले हर महीने रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, स्क्रैप कारोबारी की शिकायत के आधार पर CBI ने 10 अक्टूबर को मामला दर्ज किया। इसके बाद जांच एजेंसी ने जाल बिछाया और 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय CGST अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी अधिकारी से जुड़े भोपाल और कानपुर के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को 72.50 लाख रुपये नकद और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

CBI अब बरामद नकदी और दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही रिश्वत की मांग, मासिक वसूली और अधिकारी की संपत्ति से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ और खुलासे होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire