Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP Crime : लव मैरिज के 6 महीने बाद नवविवाहिता का शव तालाब में मिला, पत्थरों से बंधे थे हाथ-पैर, पुलिस जांच में जुटी

छह दिन से लापता थी 18 वर्षीय नवविवाहिता, तालाब से बरामद हुआ शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

MP Crime : लव मैरिज के 6 महीने बाद नवविवाहिता का शव तालाब में मिला, पत्थरों से बंधे थे हाथ-पैर, पुलिस जांच में जुटी
X

MP Crime : बागली। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हरणगांव थाना क्षेत्र के खिवनी गांव में छह दिन से लापता 18 वर्षीय सुनीता बाई का शव गांव के पास वन विभाग के छोटे तालाब से बरामद हुआ है। शव से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे मिले हैं।

परिजनों के मुताबिक, सुनीता ने करीब पांच से छह महीने पहले जबरसिंह बारेला से प्रेम विवाह किया था। घटना से पहले उसके पति का फोन परिजनों के पास आया था, जिसमें उसने सुनीता के घर से चले जाने की बात कही थी। इसके बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

छह दिन बाद तालाब में पानी कम होने पर स्थानीय लोगों को पानी में हाथ-पैर दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। परिजनों ने मृतका के बाल जले होने का भी दावा किया है, जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हरणगांव थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुनीता की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को तालाब में किसने पहुंचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire