Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime: शासकीय जमीन पर कपास-मक्का के बीच गांजे की खेती का खुलासा, 2,948 पौधे जब्त

रतलाम के उण्डेर गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 किलो गांजे के पौधे बरामद; कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई

MP Crime: शासकीय जमीन पर कपास-मक्का के बीच गांजे की खेती का खुलासा, 2,948 पौधे जब्त
X

MP Crime: रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने नशे की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम उण्डेर में पुलिस ने कपास और मक्का की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 2,948 हरे पौधे जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे के पौधों का कुल वजन करीब 724 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई गई है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने ग्राम उण्डेर के पहाड़ी किनारे स्थित खेतों और आसपास के इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान शासकीय जमीन पर कपास और मक्का की फसल के बीच बड़ी संख्या में गांजे के पौधे दिखाई दिए। पुलिस ने नियमानुसार सभी पौधों को उखड़वाकर जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और SDOP सैलाना लेखराज मीणा के नेतृत्व में थाना सरवन, थाना सैलाना और थाना बाजना की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर गांजे की खेती कौन कर रहा था और इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire