Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : नकली IPS बनकर नौकरी का झांसा, लोगों से ऐंठता था पैसे, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी कभी IPS तो कभी खुफिया और IT अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी का झांसा देता था।

MP Crime : नकली IPS बनकर नौकरी का झांसा, लोगों से ऐंठता था पैसे, आरोपी गिरफ्तार
X

MP Crime : भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग सरकारी विभागों का अधिकारी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था। आरोपी कभी खुद को IPS अधिकारी, कभी खुफिया विभाग का अफसर तो कभी IT अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

अधिकारी बनकर जीतता था भरोसा

पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से झांसी का रहने वाला है। वह भोपाल में लोगों से संपर्क कर सरकारी नौकरी लगवाने का दावा करता था। खुद को प्रभावशाली अधिकारी बताकर वह पहले लोगों का भरोसा जीतता और फिर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रकम वसूलता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया।

और लोगों के साथ ठगी की आशंका

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी ने अधिकारी बनकर कई अन्य लोगों को भी नौकरी का झांसा देकर ठगी की हो सकती है। पुलिस उसके संपर्कों, ठगी की रकम और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire