Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर वारदात को अंजाम देने का संदेह

निशातपुरा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चलती बाइक पर मारी गोली, पुराने विवाद को लेकर हत्या की आशंका; पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया

MP Crime : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर वारदात को अंजाम देने का संदेह
X

MP Crime : भोपाल। राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई, जहां चलती बाइक पर सवार एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ मौजूद एक युवक ने गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

पुराने विवाद से जुड़ी वारदात की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और गोली चलाने वाले व्यक्ति की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम गोली चलाने वाले संदिग्ध आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire